Advertisements
Spread the love

आजसू पार्टी के सुप्रिमो सुदेश महतो 20 फरवरी को चाण्डिल रिसोर्ट में आयोजित आजसू मिलन समारोह में होगें शामिल…

चाण्डिल: कल्याण पात्रा : आगामी 20 फरवरी को चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समीप रिसोर्ट में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि 20 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Advertisements

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध,ढ़लाई के 2 घंटे बाद ही सड़क में दरार…

उनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के सक्रिय लोग शामिल रहेंगे। दुर्योधन गोप ने बताया कि मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। सुदेश कुमार महतो मिलन समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत विशिष्ट, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय समिति, जिला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दुर्योधन गोप ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी पर जुट गए हैं।