Spread the love

जिलाध्यक्ष गौरव कांत की अध्यक्षता में भाजपा के शिकारीपाड़ा,जामा एवं दुमका विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित …

सभी कार्यकर्ता को ऐसी मेहनत करनी है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार दस प्रतिशत ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में हो – बाबूलाल मरांडी

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी के दुमका लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय में बुधवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा, दुमका विधानसभा एवं जामा विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में आहूत की गई|बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्यरूप से उपस्थित हुए|प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने बैठक का वृत लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन एवं चुनाव कार्यो पर चर्चा की|श्री मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि हम दुमका लोकसभा चुनाव पुनः जीत रहे है, लेकिन इस महासमर में प्रत्येक कार्यकर्ता,पार्टी पदाधिकारी अभी से चुनाव में दायित्व के अनुसार कार्यो में लग जाय|

कैसे भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो,आप सभी को ऐसी मेहनत करनी है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार दस प्रतिशत ज्यादा मतदान अपने पक्ष में हो|उन्होंने कहा कि मैं दुमका के लोकसभा के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ|दुमका के कार्यकर्ताओं ने हमें दुमका लोकसभा चुनाव जीताकर सांसद बनाया था|इस बार भी भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को रिकार्ड मतो से विजयी बनाना है|

दुमका सांसद सुनील सोरेन कहा कि दुमका लोकसभा पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है|दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो के बदौलत एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में एवं आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुमका लोकसभा की सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल करनी है|कहा कि जिस झामुमो सरकार में सूबे की बहू- बेटी,राज्य की जनता सुरक्षित नही हो उस सरकार से किसी का भला नही हो सकता है| मेरे पति दुर्गा सोरेन के मृत्यु के बाद 14 वर्षो तक अपने ही परिवार में मुझे अलग थलग कर के रखा गया और सम्मान नही दिया|माता बहनों को सिर्फ भाजपा में ही सम्मान मिला है| उन्होंने सभी माता बहनों से आह्वान करते हुए कहा कि आप दुमका के सम्मान के लिए अपने घरों से निकले और भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु सभी को प्रेरित करे|

मीडिया प्रभारी पिंटु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्लस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा,लोकसभा प्रभारी राज पालीवार,लोकसभा संयोजक विद्यायक रणधीर सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी,प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल,पूर्व विधायक देवेंद्र कुँवर,सुरेश मुर्मू,पारितोष सोरेन मंचासीन थे|

कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत,बबलु मंडल,धर्मेंद्र सिंह,जिला महामंत्री विवेकानंद राय,दीपक स्वर्णकार,कामेश्वर गुप्ता,अमिता रक्षित,शर्मिला सोरेन,अंजुला मुर्मू,अविनाश सोरेन,विमान सिंह,पिंटु साह, टिंकू गण,नीतू झा,रूपेश मंडल,श्रीधर दास, जय प्रकाश मंडल, विमल मरांडी,फारूक अनवर,ओम केशरी,सोनी हेम्ब्रम,मार्शल ऋषिराज टुडू,पंकज वर्मा,सुधीर पाल, गणपति पाल,नरेश मंडल,सहदेव मरांडी,लालचंद पाल,नरेंद्र गुप्ता,निताई भंडारी,रघुनाथ दत्ता, नवल किशोर मांझी,निरंजन मंडल,राजू दर्बे,हराधन मरीक,दिनेश सिंह,प्रवीण सिंह,संतोष साह,जीतलाल राय,संतोष सोरेन,दीपक सिंह,जमील अख्तर, अमन राज,सहित मंडल महामंत्री, कोर कमिटि चुनाव प्रबंधन कमिटि सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed