Spread the love

एक हाइवा को जलाने का किया प्रयास, आग से जला तीन टायर

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना के तिरूलडीह पोस्ट आफिस के बगल में रविवार को विश्वकर्मा पूजा कर रखा हुआ हुआ हाइवा में देर को अज्ञात बदमाशों द्वारा आग लगाकर जलाने का कोशिश किया। आग लगा देने से एक तरफ का तीन टायर जल गया। सोमवार को आग लगाने की सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी चित्ररंजन कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की जानकारी लिया।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गुप्ता अपना हाइबा राष्ट्रीय उच्च पथ 32 में डस्ट गिराकर विश्वकर्मा पूजा के लिए रविवार को तिरूलडीह लाया और पुजा पाठ कराकर अपने किराए के मकान के पास खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि तिरूलडीह पुलिस हाइबा के पास से पेट्रोल का एक प्लास्टिक बोतल भी बदामद कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात बदमाश द्वारा आग लगा दिया गया है।

You missed