Spread the love

केवटपड़ा में बोलोरो से गाय चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । जिले के पुराना दुमका केवटपड़ा नगर थाना क्षेत्र में गोवंश चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने एक गाय को चुराने की कोशिश की, लेकिन शोर मचने पर चोर भाग निकले। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश एक बिना नंबर प्लेट की बोलोरो गाड़ी से पहुंचे थे। फुटेज में देखा गया कि तीनों काफी देर तक क्षेत्र का जायजा लेते रहे। गाड़ी से दो युवक उतरे जबकि तीसरा अंदर ही बैठा रहा। दोनों युवकों ने बेहद फुर्ती से एक बंधी हुई गाय को घसीटकर गाड़ी के पास लाया, लेकिन तभी स्थानीय लोगों के जाग जाने पर हल्ला मच गया और चोर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि गाय को गाड़ी में लादने से पहले ही वारदात विफल हो गई। स्थानीय निवासी का कहना है कि वह रोज की तरह अपनी गाय को घर के पास बांधकर सो गए थे। यह पहली बार नहीं है जब दुमका जिले में गोवंश चोरी की घटना हुई हो। इससे पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
पुलिस को सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

You missed