Spread the love

बहरागोड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने श्रमिक भाइयों के बीच टी-शर्ट एवं ट्रैक पैंट का किया वितरण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तथा झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के द्वारा स्विट्ज़रलैंड के दावोस में झारखंड का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किए जाने की खुशी में बुधवार को बहरागोड़ा में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के बहरागोड़ा बाजार स्थित कार्यालय में ट्रॉली चलाकर जीवन यापन करने वाले श्रमिक भाइयों के बीच टी-शर्ट एवं ट्रैक पैंट का वितरण किया गया. श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें फ्लोरोसेंट ग्रीन रंग की टी-शर्ट प्रदान की गई, ताकि सड़क पर कार्य करते समय वे दूर से ही वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आसित मिश्रा सहित राशबिहारी साहू, तापन ओझा, अरुण बारिक, हांडू दत्ता, सुदीप पटनायक, मिंटू पाल, सगीर हुसैन, कुंजो साहू, जगन्नाथ नायक, शंकर हालदार, रमानंद गोस्वामी, पूर्णेंदु पात्र, सौमित्र घोष, अभिजीत दास, संजय शुक्ला, छोट्टन गिरी, छोट्टन राउत, रॉनी महेश्वरी आदि उपस्थित थे.

You missed