Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: केसरदा मोहाली चौक के समीप एनएच 18 के सर्विस रोड में खड़े टैंकर के पीछे बाइक सवार ने मारी टक्कर, पिता रेफर और पुत्र झंटू राउत की हुई मौत

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत केसरदा मोहाली चौक के समीप एनएच 18 के सर्विस रोड में खड़े टैंकर के पीछे बाइक सवार ने मारी टक्कर जिससे पुर्णापानी पंचायत के तिलो गांव निवासी युवक झंटू राउत(29) की मौत हो गई. वहीं पिता चंडी राउत (56) बुरी तरह से घायल हो गया. सूत्र से खबर मिली मृतक अपने बीमार माँ को इलाज कराने के लिए बकरी बेचा था. जिसका पैसा लेने बहरागोड़ा पिता-पुत्र आये हुए थे. वहीं लौटने के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल को एंबुलेंस द्वारा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई एवं पिता की स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के उपरांत उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया. उधर मौके पर पुलिस पहुंच कर अपने और से जांच परताल करने में जुटी हुई.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर