Spread the love

रामनवमी पर बजरंग सेना का सेवा भाव, श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-चना-गुड़ का वितरण

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

अखाड़ा समितियों के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

गम्हरिया/कांड्रा: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रामनवमी महापर्व पूरे गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा आकर्षक झंडा विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जुलूस से पूर्व सभी अखाड़ा समितियों ने विधि-विधान के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा-अर्चना की। इसके बाद निकले जुलूस में युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
टायो गेट स्थित जटाधारी शिव मंदिर अखाड़ा समिति द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। वहीं सतवाहिनी और जमालपुर के नवयुवक महावीर अखाड़ा समिति के जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप शिव-हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गम्हरिया से कांड्रा तक विभिन्न स्थानों पर रैफ के जवानों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
वहीं, बजरंग सेना के अध्यक्ष जसवीर सिंह (बाबू) ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से रामनवमी के दशमी के दिन झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चना और शरबत का वितरण किया जाता है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जाता है।
इस दौरान अनुज गुप्ता, अमित सिंह, असीम चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, विशाल मोदक, अभिजित दास, सौरभ राय, श्री प्रकाश, विष्णु सिंह, सौरव सिंह, सुमन डे, रघुनाथ सिंह सरदार, मंटू मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गम्हरिया से कांड्रा तक विभिन्न स्थानों पर रैफ के जवानों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं, बजरंगी सेना के अध्यक्ष जसबीर सिंह (बाबू) ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से रामनवमी के दशमी के दिन झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चना और शरबत का वितरण किया जाता है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जाता है। इस दौरान अनुज गुप्ता, अमित सिंह, असीम चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, विशाल मोदक, अभिजित दास, सौरभ राय, श्री प्रकाश, विष्णु सिंह, सौरव सिंह, सुमन डे, रघुनाथ सिंह सरदार, मंटू मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।