
फीता काटकर दुर्गा पूजा मंडप का किया शुभारंभ

संवाददाता : कल्याण पात्रो
चांडिल । चांडिल प्रखंड के रसूनिया गांव में नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा की धूम रही। पूजा समिति द्वारा आयोजित कलश स्थापना कार्यक्रम में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना में भाग लिया और फीता काटकर दुर्गा पूजा मंडप का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कलश लेकर आई महिलाओं और उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित कर नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। समिति के सदस्यों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने नव दुर्गा मंदिर में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। रसूनिया का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
Related posts:

