Spread the love

नीचे धौड़ा में श्री श्री 1008 तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले भव्य भंडारा का आयोजन दर्जनों लोगो ने ग्रहण किया प्रसाद…

 

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

जिले के नीचे धौड़ा भुरकुंडा स्थित मां भगवती काली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के साथ हुआ। महायज्ञ को ले महाभंडारा का आयोजन हुआ। भंडारा का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चैधरी ने माता रानी को भोग लगाने के उपरांत भक्तों के बीच में महा प्रसाद का वितरण कर किया। रौशन लाल चौधरी ने माता रानी से समस्त श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की।

उन्होंने कहा कि महायज्ञ से क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली का आगमन होता है। समय-समय पर भक्ति आयोजन होते रहना चाहिए। उक्त मौके पर समिति के अध्यक्ष सह मुखिया अजय पासवान, सचिव आजाद भुइयां, कोषाध्यक्ष सह उपमुखिया संजीत राम, संरक्षक विक्रम करमाली, संरक्षक बागेश करमाली सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

You missed