Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता गौरव पुष्टि ने की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली बंद सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग की

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखण्ड के कुछ स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का निरिक्षण करने विगत दिन जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आयी हुई थी. इसकी सुचना पाकर भाजपा नेता गौरव पुष्टि ने बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त टीम से मुलाकात कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत बंद सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग किया. दरअसल हर महीने के 9 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा तथा महिने भर का आयरन एवं कैल्शियम की दवाईयां दी जाती है. मगर विगत कुछ महीनों से इन सुविधाओं पर विराम लग गया है जिसे गर्भवती महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. श्री पुष्टि ने उक्त निरिक्षण टीम को इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सभी सुविधाओं को पुनः नियमित रूप से बहाल करने की मांग की ताकि जच्चा बच्चा को किसी भी खतरे का सामना करना ना पड़े. भाजपा नेता गौरव पुष्टि ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जमशेदपुर डॉ० जुझार माझी से भी दूरभाष के माध्यम से निवेदन करते हुए उन्हें भी जानकारी दी. इसपर डॉ० माझी ने भरोसा देते हुए कहा जुलाई 9 तारीख से अल्ट्रासाउंड की सेवा फिर से चालू कर दिया जाएगा. निरिक्षण टीम में असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० जोगेश्वर प्रसाद, डॉ० मोहम्मद अरशद, डॉ० शुशील तिवारी तथा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० उत्पल मुर्मू मौजूद थे.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर