Advertisements
Spread the love

सन्यासी मेला में 450 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने बहरागोड़ा के रुपुशकुंडी सन्यासी मेला का फीता काट कर उद्घाटन कर करीब 450 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने रुपुशकुंडी पहुंचकर सन्यासी मेला में पूजा आर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया .

इस अवसर पर रुपुशकुंडी में चंडी चरण साधु के नेतृत्व में सरोज महापात्रा का जन्मदिन केक काटकर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया और बधाई देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा. साथ ही दूरभाष के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा सांसद विद्युत बरण महतो आदि ने उनको जन्मदिन की बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करके उनकी दुआएं ली. सुबह से ही सरोज की लोकप्रियता और स्नेह के कारण उनको सोशल मीडिया के माध्यम से सैकड़ों की तादाद मे समर्थकों ने जन्मदिन की बधाई दी.

इस मौके पर गरीबो को ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए कम्बल वितरण करते हुए सरोज महापात्रा ने कहा कंबल कंबल बितरण जारी रहेगा. इस अवसर पर सन्यासी मेला के पूर्व सेकेटरी स्वर्गीय मिहिर साधु का बीते महीने देहांत हो जाने पर 2 मिनिट मौन धारण करके शोक पालन किया गया. इस मौके पर बुद्धदेव साधु, पुलक साधु, कार्तिक दे, कुना महातो, विप्लब दे, लालटू घाटवारी, सपन नायक, रतिकांत जेना, प्रबीर भोल, पिंटू चंद आदि उपस्थित थे.