BJP बासुकीनाथ नगर मंडल की बुथ स्तरीय बैठक सपन्न,बूथ सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया…
दुमका (मौसम कुमार)
Advertisements

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर मंडल की बैठक मंडल के अध्यक्ष स्वरूप कुमार की अध्यक्षता में बासुकीनाथ दुर्गा मंत्र धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के द्वारा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त विचार विमर्श किया गया
मौके पर मंडल के प्रवासी सह पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने बताया भारतीय जनता पार्टी अपने सांगठनिक रूपरेखा को अधिक मजबूत करने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को हर बुथ पर सशक्त और मजबूत बनाने के लिए यह बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रही है इसमें मंडल के पदाधिकारी का मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजकों का और बूथ के अध्यक्षों का सत्यापन का कार्य भी लगातार किया जा रहा है

