Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में आयोजित कैंपस सलेक्शन में 65 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ चयन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में टीएसएफ -एमसीसी के सौजन्य से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. देश के बड़े प्रतिष्ठित कंपनियों में टाटा मोटर्स, फॉक्सकॉन, टैफे कम्पनियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बारी-बारी से मौखिक इंटरव्यू के माध्यम से शार्ट लिस्टेड किया गया. यह इन्टरव्यू प्लेसमेंट ऑफिसर रौशन ओझा और ऋषभ कुमार सिंह के माध्यम से किया गया. इस दौरान वेल्डर, कोपा, इलेक्ट्रि‌शियन और फीटर ट्रेड को मिलाकर कुल 85 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 65 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया. शौर्ट लिस्टेड दूर सभी छात्र का जुलाई माह में वार्षिक परीक्षा देकर कम्पनी ज्वाइन करेंगे. प्लेसमेंट ऑफिसर के अनुसार टाटा मोटर्स कम्पनी में शॉर्ट लिस्टेड प्रशिक्षणार्थियों को 12,751, फॉक्शन कम्पनी में 18,708 तथा टेफे कम्पनी में 22,416 रुपया वेतन के साथ-साथ एक समय का खाना, यूनिफॉर्म, आने-जाने के लिए बस आदि की सुविधा भी प्रदान किया जाएगा तथा सभी कम्पनियों में 8 घंटे का ड्यूटी करना होगा.

Advertisements
Advertisements

इस प्लेसमेंट ड्राइव से संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहत्ती काफी खुश हुए. उन्होंने कहा हमारा पहले से ही यही उद्देश्य रहता है कि प्रशिक्षणरत सभी छात्रों को रोजगार मिले. यह बहुत ही प्रसन्न की बात है कि विद्यार्थियों का परीक्षा खतम होने के पहले ही विद्यार्थियों का कैम्पस सलेक्शन होना बहुत ही खुशी की बात है. उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ समय में भी अनेक कम्पनियों द्वारा कैम्पस सलेक्शन किया जाएगा.

इस मौके पर संस्थान में प्रशिक्षक संजीत राउत, पिजूस पात्र, मनोज बेरा, बसंत महतो, राजू महतो, राजन पाल, दीपक नायक, नृपेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।