Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति ओर कबीराम फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 67 यूनिट रक्त संग्रह, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला में शनिवार को स्वर्गीय राम प्रसाद लोधा एवं स्वर्गीय विमला देवी लोधा की पुण्य स्मृति में मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में और कबिराम फाउंडेशन के सौजन्य से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक समीर कुमार मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति शामिल हुए. इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. समिति द्वारा विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति और कबिराम फाउंडेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है. रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं होता है और इसका निर्माण मानव शरीर में होता है. रक्तदान महादान है. इससे किसी व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है. इस शिविर में में वोलेंट्री ब्लड डोनर्स एसेसिएशन तथा ब्लड बैंक जमशेदपुर का अहम योगदान रहा. इस दौरान शिविर में कुल 67 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. साथ ही वोलेंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के द्वारा मारवाडी महिला समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Advertisements

इस मौके पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गा दत्त लोधा, एसएफसी के प्रभारी गोदाम व्यवस्थापक कृष्णा मुंडा, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, रीता लोधा, पुष्पा रुंगता, बबिता रुंगटा, चिंकी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ममता लोधा, नीता झुनझुनवाला, उमा लोधा, सुनीता रूंगटा, विनीत रुंगटा, मनोज अग्रवाल, आलोक लोधा, राजेश कुमार लोधा, संजू लोधा, राजू लोधा, विवेकानंद लोधा, विक्रम लोधा, विवेक लोधा, कन्हैया सहल, गोपन परिहारी, बुबाई दास, गौतम दास, प्रणव बेरा, मोहन माइति, अमर लोधा, प्रशांत रुंगटा, केशव रुंगटा, निकुंज लोधा आदि उपस्थित थे.

You missed