Advertisements
Spread the love

रामनवमी पर नामकुम में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता व सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements

Arjun Kumar….✍️

नामकुम (रांची)। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, नामकुम बाजार की ओर से रामनवमी के अवसर पर नामकुम बाजार स्थित अखाड़ा में भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में बीबी प्रधान, बीडीओ विजय कुमार, अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, निसा के निदेशक डॉ. अभिजीत कर, संजय श्रीवास्तव, आईपीएस राकेश रोशन, मुखिया अनिता तिर्की एवं वार्ड पार्षद कविता सांगा शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रतीक है और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने आकर्षक अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया। वहीं झांकियों में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और वानर सेना की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुटियातु पंचायत की मुखिया निशा उरांव के नेतृत्व में आई युवतियों की टीम द्वारा किया गया प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महावीर मंडल, नामकुम स्टेशन के अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में निकली झांकी में छऊ नृत्य, गोरिल्ला, मिक्की माउस, हनुमान, पंजाबी भांगड़ा, विशाल महावीरी ध्वज तथा घुड़सवार दल ने कार्यक्रम में अलग रंग भरा। प्रतियोगिता के परिणामों में अस्त्र-शस्त्र चालन में प्रथम स्थान जोरार करम टोली, द्वितीय स्थान श्रीराम सेना जोरार तथा तृतीय स्थान कुम्हार बड़ाम टोली को मिला। सबसे बड़े ध्वज के लिए महावीर मंडल, नामकुम रेलवे स्टेशन को सम्मानित किया गया, जबकि सबसे पहले प्रवेश का पुरस्कार करमटोली को दिया गया। झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीराम सेना जोरार, द्वितीय स्थान रामायण दल बड़ाम और तृतीय स्थान महावीर मंडल, नामकुम रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव बिरसा पाहन, बिक्कू सिंह, संजीव सिंह, सचिव रिंकू राय, विकास सिंह, अनिल सिंह, शारदा सिंह, पृथ्वीराज सिंह चौहान, अरुणा प्रभा, रामानंद पांडेय, सोनी देवी, डॉ. अंजेश कुमार, पवन सिंह, सोनू, राहुल, विष्णु सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You missed