Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: दूधियासोल से फुटबॉल देखकर आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, दोनों घायलों को विधायक ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया मटिहाना मुख्य सड़क के दिघी के समीप मोटरसाइकिल और साइकिल के टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार योगेश्वर हांसदा माछकाँदना निवासी अपना दोस्त देवेन मांडी के साथ दूधियासोल फुटबॉल देखने गया था. फुटबॉल देखकर वापस आने के क्रम में दिघी के समीप साइकिल सवार शंभू मुंडा सोनाहारा निवासी को पीछे से टक्कर मार दी. साइकिल सवार चौठीया के किसी मिल में काम कर वापस अपना घर साइकिल से जा रहा था. इस टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गया. इस दौरान बहरागोड़ा जा रहे विधायक समीर मोहंती की नजर पड़ते ही दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया. साथ ही विधायक ने चिकित्सा टीम को बेहतर चिकित्सा करने का निर्देश दिया. जहां डॉ आरएन शर्मा दोनो घायलों का इलाज किया ओर उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया.

Advertisements