
चाकुलिया: टाऊन हॉल में आगामी कल आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, इसकी तैयारि को लेकर हुआ समीक्षा बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित टाऊन हॉल मे रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. आशीर्वाद संस्था की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के के मुख्य अतिथि झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साव होंगे. प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुराना बाज़ार में बैठक सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के संयोजक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की. डॉ गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष चाकुलिया प्रखंड के विद्यार्थियों ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाओं में काफ़ी बेहतर प्रदर्शन किया है. यह चाकुलिया के लिए गर्व की बात है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु विगत 12 वर्षों से बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं.

इस मौके पर महादेव महतो, सुरेश सिंह, चन्दना मुर्मू, चन्द्रमोहन मांडी, दिनेश सिंह, चन्द्रदेव महतो, सुधीर महतो, नित्यानंद मोहंती, चंचल मंडल, तपन बेरा, पूर्ण चंद्र महतो, जुगल कयाल, जयदीप मुर्मू, उत्तम मुर्मू, राणा गोप, जहर गोप, संदीप चंद, शंकर गोस्वामी, परिमल दास, बलराम दास, मिंटू नंदी, चांद दास, रोहित दत्त, राहुल गोस्वामी आदि उपस्थित थे.

