
बच्चों को मिलेगा भयमुक्त और सुलभ न्याय, डालसा ने चलाया विधिक जागरूकता अभियान

Arjun Kumar….✍️
राँची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शनिवार को बीआईटी मेसरा एवं मोरहाबादी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना-2024 की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया।
यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन तथा न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के संरक्षण में चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति रही।
इस दौरान पीएलवी संतोष कुमार एवं रामजीत महतो ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को बताया कि नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना-2024 का उद्देश्य बच्चों के लिए ऐसा सुरक्षित और अनुकूल कानूनी वातावरण तैयार करना है, जहां उन्हें बिना किसी भय के न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके शोषण की रोकथाम, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन तथा न्यायिक प्रक्रिया के दौरान बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, पीएलवी ने आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा विधिक जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ अभियान में भागीदारी

