Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत कार्यालय स्थित आरआरआर केंद्र का समीक्षा कर पर्यावरण को बचाने हेतु दी गई जानकारी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
विभागीय निर्देश के आलोक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित आरआरआर सेंटर में एक समीक्षा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं कार्यालय कर्मियों को विस्तार पूर्वक आरआरआर केंद्र और वेस्ट टू आर्ट के बारे में जानकारी दिया गया. साथ ही साथ सोर्स सेग्रीगेशन कर पर्यावरण को कैसे बचा जा सकता उसके बारे में भी जानकारी दिया गया.

 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सोमबारी सोरेन, वार्ड पार्षद सतदल महतो, मौसमी मल्लिक, असगर हुसैन, मुरारी शर्मा, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, कनीय अभियंता अनीश कुमार, मिता राय, रोहित लकड़ा, हरिमोहन पनिका आदि उपस्थित थे.