Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती टीम घोषित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Advertisements

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

25 पहलवानों ने दिखाया दमखम, बोकारो में होने वाली झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

 

सरायकेला/गम्हरिया : झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में 7 एवं 8 जून को बोकारो में आयोजित होने वाली यू-23 सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के लिए शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 25 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया गया।
पुरुष वर्ग में प्राण दास, नीरज कुमार, देवाशीष सिंह, दीपक कुमार, पूर्ण शशि महतो, प्रसन मंडल एवं राजेश लोहार का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में बबली टुडू, किरण टुडू, रूपमणि मुर्मू, चांदनी महाली, चंदना सिंह एवं तुलसी सोरेन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। चयनित खिलाड़ी 7 जून को जिला कुश्ती संघ के नेतृत्व में बोकारो के लिए रवाना होंगे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजकों ने बजरंगबली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता की सफलता की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, सुरेश नारायण चौधरी, प्रणव रॉय तथा भारतीय ट्राइबल मार्शल आर्ट के महासचिव एवं सरायकेला-खरसावां हॉकी संघ के सचिव अमित कुमार मोदक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी सुरेश नारायण चौधरी ने निभाई, जबकि संचालन एवं आयोजन में प्रणव रॉय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और संघ पदाधिकारियों ने राज्य स्तर पर बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।