Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: धारदार हथियार से वृद्ध महिला की गला रेत कर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के धानघोरी गांव निवासी वृद्ध महिला सिंगों किस्कू की बीती रात गांव के ही कृष्णा हेम्ब्रम (33) ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली. मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. इस दौरान पता चला कि कृष्णा हेम्ब्रम ने वृद्धा को डायन बिसाही के आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर उसकी हत्या की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना में कांड संख्या 56/2025 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला घर पर अकेले रहती थी. इस दौरान रविवार की रात पड़ोस के एक युवक कृष्णा हेंब्रम ने नशे की हालात में उसपर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए वृद्धा पर हमला कर दिया. आरोपी ने वृद्धा का बाल पीछे से खींचा उसके बाद उसने हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी.

Advertisements

You missed