Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 11वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास और पत्थर से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना कांड संख्या 51/2025 के वादी भूदेव मुर्मू के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने तिलबानी गांव निवासी अभियुक्त आदित नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 11वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. आरोपी ने दुष्कर्म में विफल होने पर छात्रा पर जानलेवा हमला किया. तालाब में छात्रा के सिर को डूबा डूबा कर मारने की कोशिश की. उससे मन नहीं भरा, तो पत्थर से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्रा इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की है और 11वीं कक्षा में नामांकन कराया है. इस दौरान सोमवार को पहले दिन स्कूल गयी थी. छात्रा अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी. सुनसान सड़क पर पहले से घात लगाये एक युवक ने छात्रा को रोका. उसे जबरन खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा. छात्रा ने बताया कि युवक उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर तालाब में बार-बार डूबोने लगा. उससे मन नहीं भरा, तो पत्थर से सिर पर प्रहार किया. मौका देखकर छात्रा की दोनों सहेलियां भाग निकलीं. कुछ दूर पर जाकर एक व्यक्ति को मामले की जानकारी दी. उक्त व्यक्ति दौड़ते हुए पहुंचा. उसे देखकर युवक छात्रा को छोड़कर भाग निकला. घायल अवस्था में छात्रा को पहले उसके घर पहुंचाया गया. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर चाकुलिया सीएचसी पहुंचे. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस पहुंच कर छानबीन की. आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाया गया. सीएचसी की डॉ शंपा मन्ना घोष ने छात्रा का इलाज किया. बताया कि छात्रा के सिर पर चोट है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.

Advertisements

You missed