Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बिहार यूपी जागरण मंच ने मनाया बाबू वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस हमले को लेकर दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार की शाम बिहार यूपी जागरण मंच के द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस हमले में आतंकियों द्वारा निर्दोषों की हत्या करने को लेकर शोकसभा आयोजित किया गया. इस दौरान बिहार यूपी जागरण मंच के सदस्यों ने बारी-बारी से बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर बिहार यूपी जागरण मंच के सदस्यों ने बारी बारी से प्रकाश डाला गया. वीर कुंवर सिंह का जन्म 13 नवम्बर 1777 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर में क्षत्रिय जमींदार परिवार में हुआ था. उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानायक थे. बिहार में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया और अपनी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. एक बार, ज़ब उन्हें ब्रिटिश सेना ने घेराव किया था, तो उन्होंने अपनी कलाई पर गोली लगने के बाद भी अपना हाथ काट दिया था. 23 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर के पास लड़ी गई उनकी आखिरी लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण वाली सेना पूरी तरह से परास्त हो गई थी. इसलिए 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह क्यों मनाई जाती है. वहीं पहलगाम में हुए घटना की निंदा की गई. कार्यक्रम के अंत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस हमले में आतंकियों द्वारा 27-28 लोगों की हत्या की, दिल दहला देने वाली घटना में दिवंगत आत्माओं की याद में बिहार यूपी जागरण मंच के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम का संचालन रवींद्रनाथ मिश्रा ने किया.

इस मौके पर दिनेश सिंह, राजेंद्र पांडे, अनिल मिश्रा, परमानंद सिंह, शिवमंगल सिंह, रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, आलोक लोधा, विवेक लोधा, सुरेश सिंह, रत्नेश कुमार, प्रकाश मिश्रा, दीपक सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, सोनू सिंह, धनेश सिंह, राजू तिवारी, राजा पाठक, बिक्रम सिंह चौहान, आनंद स्वरूप सिंह, संदीप मिश्रा, राजा महतो, पवन सिंह, धीरज सिंह आदि उपस्थित थे.

You missed