
चाकुलिया: बिहार-यूपी जागरण मंच द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा को किया सम्मानित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर में बिहार-यूपी जागरण मंच द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार-यूपी जागरण मंच के सक्रिय सदस्य सह नव निर्वाचित उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, फूलों का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा ने नागा बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर 51 नारियल फोड़कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.


इस अवसर पर बिहार-युवा जागरण मंच के सदस्यों ने कहा कि राज कुमार मिश्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए इससे पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. बारी बारी से संबोधित कर सभी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सहयोग की अपील की. साथ ही समाज के हर वर्ग में हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. सभी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने विश्वास के साथ चुना है इसलिए पूरी निष्ठा से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करे ओर समाज का नाम रौशन करे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति मिलेगी. साथ ही कहा कि समाज के लिए जो भी करना होगा उसे पूरा करने के लिए वे तत्पर रहेंगे. सभी के सहयोग से आज मुझे जो पद मिला है इस पद में रहकर बिहारी समाज के लिए कुछ कर पाऊं तो ये मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य होगा.

इस मौके पर रवीन्द्रनाथ मिश्रा, सिद्धेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, अनिल मिश्रा, दिनेश शुक्ला, रामाकांत शुक्ला, अजीत पांडे, संजय पासवान, प्रकाश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, विकाश मिश्रा, रामकुमार सिंह, राजा महतो, सन्नी मिश्रा, अंगद सिंह, सुशांत चौधरी, बिक्रम बारीक आदि उपस्थित थे.
Related posts:

