Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह रक्तदान शिविर एमजीएम ब्लड बैंक के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया. इस दौरान स्वपन महतो के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. साथ ही प्रशिक्षार्थियों को आनंद भार्ग प्रचारक संध कोलकाता से आए हुए प्रवीण सन्नासी आचार्य प्रिय कृष्णानंद अवधुत के द्वारा पीटी, परेड, कराटे, जुडो का भी प्रशिक्षण दी गई.

Advertisements

इस मौके पर आनंद मार्ग प्रचारक संध के सन्नासिनी अवधुतिका आनंद अभीषा आचार्या, नंदकि आनंद सुमिता आचार्या, अवधुतिका आनंद स्मृतिसुधा आचार्या, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, सह-शिक्षक सुमन साव, अजित महतो, नवीन महतो, सुशांत महतो, प्रभात रंजन महतो, रामकृष्ण महतो, शंभुनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

You missed