Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के 45 प्रशिक्षणार्थियों को ब्रेक इंडिया कंपनी ने किया लॉक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रिंसिपल तरुण कुमार मोहंती के आग्रह पर ब्रेक इंडिया जमशेदपुर के पदाधिकारी शशिकांत कुमार, सुजीत शमी और कम्पनी के एचआर सौरव कुमार के नेतृत्व में फीटर, इलेट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड से इस सत्र के शेष बचे हुए प्रशिक्षणार्थियों का प्रेसमेन्ट ड्राइव किया गया. इस प्लेसमेंट ड्राइव में तीनों ट्रेड से कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों ने आग लिया और सभी ट्रेनीज संस्थान के ही थे. कंपनी के पदाधिकारी सर्वप्रथम सभी ट्रेनीज से लिखित टेस्ट लिया. उसके पश्चात् लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए ट्रेनीज से मौखिक रूप में बारी-बारी से इन्टरक्यू लिया गया. उसके पश्चात् कुल 45 प्रशिक्षणार्थियों का सलेक्शन किया गया. कम्पनी के एचआर के अनुसार प्रारंभिक स्टेज में सलेक्टेड सभी ट्रेनीज को मासिक सीटीसी वेतन 17,417 के अतिरिक एटेंडेंस इंसेन्टिव, पीएफ व ईसीआईसी, बोनस 8.33% प्रति वर्ष, ट्रांसपोर्ट सेवा, पर्सनल एक्सिडेन्ट सेवा सहित, यूनिफॉर्म, सेफ्री जूता समेत एक समय का खाना, चाय, स्नैक्स आदि का भी सुविधा उपलब कराया जाएगा. कम्पनी के एचआर सौरव कुमार ने कहा कि इसी सप्ताह में ही सलेक्ट हुए सभी ट्रेनीज को ई-मेल के माध्यम से ऑफर लेटर प्रदान कर दिया जाएगा.

Advertisements

इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य तरुण मोहंती ने कहा कि पिछले महीने तमिलनाडू स्थित होसूर के स्टील-एन्टीस कम्पनी में 51 प्रशिक्षणार्थियों का सलेक्शन होने के पश्चात् भी कुछ ट्रेनीज का प्लेसमेंट छूट शेष बच गया था. उन्होंने बताया कि संस्थान का एक मात्र लक्ष्य है कि ट्रेनीज को स्किल डेवलप्मेन्ट कर उन्हें रोजगार से जोड़ना है. इस प्लेसमेंट के बाद हमारा उद्देश्य पूरा हो गया जिससे हम काफी उत्साहित है. उन्होंने बताया कि भविष्य में भी हम इसी प्रकार का प्लेसमेंट ड्राइव जारी रहेगा.

इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक संजीत राउत, पिजूस पात्र, मनोज बेरा, राजन पाल, कुलदीप उरांव, सुव्रत महतो, नृपेन्द्र महतो, शुक्ला मोहन्ती आदि उपस्थित थे.