Spread the love

गम्हरिया में विकास को रफ्तार: 1.68 करोड़ की लागत से तीन तालाबों का होगा कायाकल्प

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया ।  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 और 8 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए गुरुवार को तीन प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर की।
इस मौके पर वार्ड 7 के पार्षद परितोष बेज और वार्ड 8 की पार्षद मोना बेसरा समेत कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।मेयर संजय सरदार ने कहा कि ये तालाब क्षेत्र की “लाइफलाइन” हैं। इनके पुनरुद्धार से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं गिरते जलस्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही तालाबों के सौंदर्यीकरण से पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत तालाबों की सफाई के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में शौचालय, ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन दोनों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने जल-जमाव और गंदगी की समस्या उठाई, जिस पर मेयर ने अधिकारियों को तत्काल ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और नागरिक सुविधाओं को भी नई दिशा देगी।

You missed