Spread the love

चाकुलिया: गौ सम्मान आह्वान अभियान हुआ तेज, गौ सेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements
Advertisements

 


गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत चाकुलिया में भी इस अभियान को तेज किया गया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे. इस दौरान चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग जुटकर अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति को ज्ञापन सौंपा गया है. इस अभियान के तहत चाकुलिया प्रखंड से लगभग 5000 गौ सेवकों ने हस्ताक्षर किया.

आयोजकों के अनुसार, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा. जुलाई में जिला स्तर पर प्रदर्शन और इसके बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई है. देश के कई हिस्सों में हस्ताक्षर अभियान, रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है.

 

ज्ञात हो कि देशभर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” ने अब व्यापक जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों और शहरों में जनजागरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. कार्यकर्ता घर-घर और बाजारों में पर्चे बांटकर आम नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील कर रहे हैं. अभियान की प्रमुख मांगों में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करना और गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देना शामिल है. आयोजकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से भी जुड़ा मुद्दा है.

You missed