Advertisements

चाकुलिया: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चियों का किया गया डेंटल चेकअप एवं हेल्थ चेकअप
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा ओरल हेल्थ माह के तहत बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चियों का डेंटल चेकअप एवं हेल्थ चेकअप किया गया. दंत चिकित्सक डॉ झूलन दास ने कुल 109 बच्चियों का बच्चियों के दांत का परीक्षण किया गया. इस दौरान 40 बच्चियों में दांत का दिक्कत पाया गया और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया बुलाया गया है. ज्ञात हो कि ओरल हेल्थ माह 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है. इस ओरल हेल्थ माह चेकअप में डॉ केबी महतो, रिया महतो, रोहित दास समेत अन्य शामिल थे.
Advertisements


