Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 14 एवं 15 वर्ष के बीच वाले आयुवर्ग के बालिकाओं को अगले 3 माह दिया जाएगा एचपीवी वैक्सीन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर ह्यूमन पीपुलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस दौरान पहले दिन दो युवती को एचपीवी वैक्सीन दिया गया एवं दोनों के बीच सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया.

इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू के द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि ये एचपीवी वेक्सिनेशन वैसे लड़कियों को दिया जाएगा जो अपना चौदहवां जन्म दिन मना लिया है और पंद्रहवां जन्म दिन अभी तक नहीं मनाया गया. इसका मतलब 14 वर्ष एवं 15 वर्ष के बीच के आयु वर्ग के बालिकाओं को दिया जाना है. यह एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से बचाव के लिए दिया जाना है. उन्होंने बताया कि यह अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में लगातार अगले तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) तक चलेगा.

इस मौके पर सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश वर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर उत्पल शीट, विकाश साव, मंजू कुमारी, मंजू रानी मुंडा, प्रेमशिला मुर्मू, अनिमा महतो आदि उपस्थित थे

You missed