
चाकुलिया: प्रखंड प्रमुख के पिता सेवानिवृत शिक्षक सह आंदोलनकारी भूदेव चंद्र करुणामय के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय के पिताजी सेवानिवृत शिक्षक सह आंदोलनकारी भूदेव चंद्र करुणामय का बीती शाम आकस्मिक निधन हो गया. इसकी सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह विधायक समीर कुमार मोहंती उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दुखद घड़ी में विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति मिलने को प्राथना की. इस दौरान विधायक ने इस कठिन समय में परिवार के साथ अपनी पूर्ण सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया.

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, विस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, सचिव बलराम महतो, राहबिहारी साव, समीर दास, गोपन पड़ीहारी, बुवाई दास, निर्मल महतो, अमर हांसदा, श्याम मांडी, मदन मन्ना, सुमित माईती, जादू हेंब्रम, राजू कर्मकार, कारूं किस्कू, मिथुन कर, गरेलाल सोरेन, सुजीत दास, विश्वजीत भोल आदि उपस्थित थे.

