Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सिमदेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व आयोजित, जीभ में कील घोंपकर और हवा में उड़कर भोक्ताओं ने की शिव पूजा

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत स्थित सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में शनिवार को चड़क पूजा (गाजन पर्व) का आयोजन किया गया. इस गाजन पूजा पर दर्जनों महिला और पुरुष भोक्ताओं ने तपती धरती पर लेटते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. वही सहदेव नायेक, डोमन नायेक ने जीभ में किल घोंपकर और गोपाल चन्द्र नायेक ने अपने पुरे शरीर में 151 आलपिन घोंपकर तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना करने के पश्चात तालाब से गाजे बाजे के साथ नाचते और झूमते हुए सिमदेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा की. वही भोक्ता परितोष महतो, राजकिशोर महतो, खेत्रमोहन महतो ने पीठ में कील घोंपकर हवा में उड़कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखाई. इस दौरान पुजारी नगेन पति ने सभी भोक्ताओं की मंत्रोच्चारण कर पूजा कराई. वही मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. गाजन पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया.

Advertisements
Advertisements

इस पूजा में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.

साथ ही क्षेत्र के लोगो के लिए सुख शांति और समृद्धि करने की कामना की. इसके अलावे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षड़ंगी, झामुमो नेता आस्तिक महतो, अजसू नेता फनी भूषण महतो, समाजसेवी डॉ संजय गिरी, समाजसेवी सुमन चाटियाल समेत अन्य ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की ओर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की.

इस मौके पर मुखिया साहेब राम मांडी, सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, मोहन सोरेन, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, सतदल महतो, छोटू महतो, संजय दास, रोहित पति, अर्जुन टुडू, कमेटी के अध्यक्ष कोकिल चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, धीरेन महतो, विद्युत कुमार महतो, भवतरण महतो, नीलकंठ महतो, विजय कुमार शीट, सुबोध नायक, वीरेन महतो, प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेंदु महतो, विद्युत महतो, ठाकुर दास महतो, निर्मल महतो, दीपक मर्दिना, लिपिका महतो, सुनीता महतो, रेखा महतो, अंबिका महतो, लक्ष्मी रानी महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार