Spread the love

चाकुलिया: झामुमो नेता समीर दास के पुत्र मिलन दास का हुआ सड़क दुर्घटना में मौत, विधायक ने परिजनों का ढांढस बढ़ाया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया केरूकोचा मुख्य सड़क में मंगलवार की शाम मुंढाल गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार मिलन दास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार केरूकोचा निवासी झामुमो नेता समीर दास के 26 वर्षीय पुत्र मिलन दास मोटरसाइकिल से क्रिकेट खेलने बड़ामारा गया था. इस दौरान वापस केरूकोचा जाने के क्रम में मुंढाल के समीप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया. टक्कर इतना जोरदार था कि मिलन का सिर पुलिया से टकरा गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. वही मोटरसाइकिल के पीछे बैठे चंदन सिंह गिर गया जिससे उसे हल्की चोट आई है. वही ग्रामीणों के मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉ सायबा सोरेन ने जांच कर मिलना दास मृत घोषित कर दिया ओर चंदन सिंह की इलाज किया गया.

Advertisements
Advertisements

इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और मृतक के परिजनों का ढांढस बढ़ाया. इस घटना से समीर दास समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इस घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना.

You missed