Spread the love

पति-पत्नी आया ट्रक की चपेट में, पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गयी है,पति गंभीर रूप से घायल,,,

दीपक नाग झारखंड ब्यरो

चाकुलिया 10 अप्रैल- चाकुलिया थाना अन्तर्गत कामारीगोड़ा नूतन बांध के पास एक बिना नम्बर की ट्रक की चपेट में आया पति-पत्नी। पत्नी की घटाना स्थल पर दर्द नाक मौत हो गयी और पति गंभीर रूप से घायल हो गया है । घटना के विरोध में एवं मुआवजा की मांग को लेकर चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क आक्रोशित लोगों ने किया। सूचना पाकर पुलिस एवं स्थानीय बीडीओ पहुंचे घटना स्थल पर मामले की कर रही जांच ।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार आज शाम लगभग छह बजे चाकुलिया सीएचसी से रमेश बसेरा उर्फ काला एवं उसकी पत्नी काजल एक साथ पैदल अपने घर आ रहे थे ।वह चाकुलिया के सरदार पाड़ा कै रहने वाले है । धालभूमगढ़ को ओर एक नया ट्रक पीछे से चपेट में ले लिया। इससे काजल बेहरा नामक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। रमेश बेहरा उर्फ काला को गंभीर रूप चौक पहुंची है ।

उसे स्थानीय लोगों के प्रयास से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना स्थल पर मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया है। सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस एवं स्थानीय बीडीओ देवलाल उराव पहुंचे है और सड़क जाम हटाने एवं मामले की जांच कर रही है ।

You missed