Advertisements

चाकुलिया: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नए सत्र के नामांकन को लेकर हुई बैठक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय में नए सत्र के नामांकन को लेकर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय की अध्यक्षता में शिक्षक और पंचायत के जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इस बैठक में विद्यालय के पठन-पाठन और विकास को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में विद्यालय की वार्डेन मालती लागुरी ने बताया कि इस सत्र विद्यालय में कक्षा छठा में 75, सातवीं में 2, आठवीं में 1 और कक्षा नौवीं में 1 सीट है. उन्होंने कहा कि नांमाकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. इस मौके पर मुखिया शिवचरण हांसदा, मोहन सोरेन, दासो हेम्ब्रम, जादु हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, बीपीओ बिसंभर कुईला, प्रणव बेरा शिक्षिका सुमित्रा मांडी आदि उपस्थित थे.
Advertisements


