Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब से संलिप्त वार्ड पार्षद सहित चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना अन्तर्गत पूर्णापानी में एक घर में बीते देर रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने के सूचना मिलने से थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान छापामारी अभियान में वार्ड पार्षद मलय रूहीदास के घर से एवं घर से कुल 13,300 रूपये नगद, 8 पुड़िया पान मसाला, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को जप्त कर थाना लाया गया. साथ ही गौरपाड़ा निवासी मलय रहीदास (उम्र 35) और भयंकर बेरा (उम्र 33) ओर सुजीत सरदार (उम्र 26), नागानल कॉलोनी निवासी गोपी धाड़ीया (उम्र 26) इन चारों अभियुक्त को गिरफ़्तार कर थाना लाया गया. इस संबंध मे थाना कांड संख्या 19/26 के तहत धारा -318(2)/318(4) BNS एवं 3/4/11 बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट -1867 दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया.

Advertisements

वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार अभियुक्त भयंकर बेरा से पूछताछ एवं इसके निशानदेही पर मलय रूहीदास के एक दूसरे घर से विभिन्न प्रकार के विदेशी शराब के कांच के खाली बोतल 16 बोरा, ढक्कन 06 बोरा, शराब बोतल रखे जानेवाला कार्टून 02 बोरा बरामद किया गया. इस संबंध में चाकुलिया थाना कांड संख्या 20/26 के तहत धारा 318/340/348/349/350/3(5) BNS एवं 47(a)/47(b)/47(d) लगाकर एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

You missed