Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने विकास कार्यों को लेकर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक समीर मोहंती ने झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य एवं नगर विकास के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर के समीप स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा साप्ताहिक हाटचाली परिसर में कम्युनिटी हॉल निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि नागा बाबा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों में से एक है. तालाब के सौंदर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं साप्ताहिक हाटचाली में कम्युनिटी हॉल बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.

You missed