Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत में चलाया सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान, वसूला 3400 रुपया जुर्माना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में नगर प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर मंगलवार को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई और कुल 3400 रुपया का जुर्माना वसूला गया. साथ ही अधिकारियों ने भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है.

Advertisements

संयुक्त टीम में नगर मिशन प्रबंधक तमाल कांति महाकुड, कनीय अभियंता अनीश कुमार, हरि मोहन पनिका, मीता राय एवं अन्य शामिल थे.

You missed