Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय की नई विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ गठित, अध्यक्ष बने पतित पावन दास

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया. नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति में पतित पवन दास को अध्यक्ष तथा कल्पना मुर्मू को उपाध्यक्ष चुना गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो को समिति का सचिव बनाया गया.

 

वहीं समिति के कार्यकारिणी सदस्यों में संजय घोष, पूजा नामाता, नीलिमा दास, अस्मिता बेहरा, रेहाना परवीन, रसीदा बेगम, जोशना दास, कमला दास, पियू दास, पूर्णिमा मांझी, गालो मांझी, तपन कर, मनोज खामराई, शाहेब राम मुर्मू, गुरुपद दास, जुसेन चंद्र घोष, मेहबूब अली तथा एस. के. मिनाज शामिल हैं. इस दौरान बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए समिति के सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

You missed