Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सुनसुनिया एवं मुटूरखाम गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोहार भारत फाउंडेशन के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पद्मश्री जमुना टुडू ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया.

इस दौरान पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है. पौधारोपण जैसे अभियान समाज में संवेदनशीलता, सहभागिता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं.

इस मौके पर मालती टुडू, अंजली हेंब्रम, जानी टुडू, मादो हेंब्रम, चिंतामणि टुडू, पानो हेंब्रम, सलमा हेंब्रम, आरती हेंब्रम, रायमणि हेंब्रम आदि उपस्थित थे.