Advertisements
Spread the love

 

रथ यात्रा एवं मुहर्रम के मद्देनजर  शांति समिति की बैठक …

चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह 

Advertisements

चाकुलिया थाना परिसर में आगामी रथ यात्रा एवं मुहर्रम के मद्देनजर शनिवार को शांति समिति की बैठक सीओ उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस बैठक में घाटशिला अनुमंडलाधिकारी सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इंस्पेक्टर अनिल नायक शामिल हुए. इस दौरान आयोजित बैठक में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने लोगों से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की.

श्री महतो ने लाइसेंसी अखाड़ा कमेटियों को त्योहार को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम का जुलूस अपने निर्धारित रूट पर निकलेगा, समय का ख्याल रखें. एसडीओ ने लोगो से शांति पूर्वक जुलूस निकालने एवं भाईचारे के साथ ही मोहर्रम मनाने की अपील की. उन्होंने हथियारों से खेले जाने वाले खेल का प्रदर्शन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए करने को कहा.

उन्होंने कहा कि आग व ट्यूबलाइट का खेल ना करें. साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संयमित रह कर करें. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें अन्यथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. ऐसे लोगो पर कार्रवाई की जाएगी.

इस मौके पर नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, जेई सुशांत हेंब्रम, अभय महंती, दिनेश सिंह, सतदल महतो, असगर खान, मुरारी लाल शर्मा, साजिद खान, पतित पावन दास, गणेश रूंगटा, अमित भारतीय, परमानंद सिंह, रमाकांत शुक्ला, रशिद खान, मौशमी मल्लिक आदि उपस्थित थे.

You missed