Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: शांतिपूर्ण नगर पंचायत चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति और थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को शाम फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी संख्या में उपस्थित रही. क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा.

Advertisements

 

 

फ्लैग मार्च नगर पंचायत क्षेत्र के कांकरीशोल स्थित पेट्रोल पम्प से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए नया बाजार क्षेत्र के इलाकों को कवर किया गया. इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर पुलिस बल की मौजूदगी को देखा और सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त किया.

You missed