Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने राजबांध गांव में गाय चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर अभियुक्त राउत पाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना में कांड संख्या 67/25 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त राउत पाल को राजबांध गांव में गाय चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. ज्ञात हो की लोधाशोली पंचायत के देवशोल गांव निवासी रामचंद्र मुर्मू ने अपनी गाय को खेत में बांधकर घास चरने के लिए छोड़ा था. इस दौरान गुरुवार की शाम को राउत पाल ने गाय की चोरी की और उसे लेकर जा रहा था. इस दौरान नदी पार नहीं कर पाया तो राउत ने गाय को राजबांध गांव के पुरण महतो के घर के बाहर बांध दिया और वहां से चला गया. पूरण महतो ने जब अपने घर के बाहर बंधी गाय को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना राजबांध गांव के ग्राम प्रधान लाखाई मुर्मू को दी. पूछताछ में पता चला कि यह गाय देवशोल गांव के रामचंद्र मुर्मू की है. इस दौरान शाम होने के बाद राउत पाल गाय को ले जाने के लिए वापस आया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिए और पुलिस के हवाले कर दिया था.

Advertisements