Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 22 व 23 सितंबर को पेड़ की डाली कटाई-छंटाई को लेकर चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चाकुलिया के अंतर्गत 22 और 23 सितंबर को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी बालीबांध फीडर में आवश्यक कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जाएगा. इसकी जानकारी एसडीओ अहसान अख्तर ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. 33 केवी बालीबांध फीडर के अंतर्गत तार से सेफ्टी पेड़ की डाली की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाना है. उन्होंने बताया कि यह कार्य अत्यंत जरूरी होने के कारण निर्धारित समय में किया जा रहा है. इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की गई है.

You missed