Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में निकाला गया प्रदीघ यात्रा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम प्रदीघ यात्रा निकला गया. इस प्रदीघ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी हसानंद गिरी महाराज शामिल हुए. इस दौरान यह प्रदीघ यात्रा गौशाला से गाने बाजे के साथ निकलकर मुख्य सड़क होते हुए बिरसा चौक पहुंची. वही बिरसा चौक से शांति देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर प्रदीघ यात्रा का समापन हुआ. इस दौरान मुख्य सड़क पर विभिन्न जगहों में हिन्दू समाज के लोगों ने प्रदीघ यात्रा में पुष्प वर्षा भी की. इसके उपरांत शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके उपरांत शस्त्र पूजा और ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम को मुख्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज में विजयदशमी का पावन पर्व पोरुस तथा शक्ति जागरण का पर्व है. इसी पावन पर्व पर संघ के कार्य को प्रारंभ होकर 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्यों को लेकर से हिंदू समाज द्वारा प्रदीघ यात्रा निकला गया.

Advertisements

इस मौके पर जिला संघ चालक लखी नारायण दास, खंड संघ चालक सुभाष लोधा, जिला प्रचार प्रमुख जुगल कयाल, खंड कारवाह विवेकानन्द लोधा, खंड सह कारवाह अभिजीत दास, खंड बौद्धिक प्रमुख कमलाकांत प्रमाणिक, दिनेश सिंह, राजेश लोधा, आलोक लोधा, अमित भारतीय, मनोज महतो, सुरेश सिंह, रोहित पति, रीता लोधा, संगीत भारतीय, सरोज रूंगटा, पूजा अग्रवाल, उमा लोधा आदि उपस्थित थे.

You missed