चाकुलिया: बीसीएससी खैरबनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि बने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित बीसीएससी खैरबनी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया और सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया. आयोजकों ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे.



इस दौरान अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी दीं.

इस मौके पर श्यामसुंदरपुर पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा, उपमुखिया ममता हांसदा, ग्राम प्रधान रवीन्द्रनाथ हांसदा, रामचंद्र हांसदा, क्लब अध्यक्ष समीर किस्कू, देवराज हेम्ब्रम, झामुमो नेता नया किस्कू, रामानंद गोस्वामी, प्रदीप गिरी आदि उपस्थित थे.

