Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कालियाम में दो जंगली हाथियों ने मुखिया के खेत में लगी आलू, मूली और गोभी की खेती को किया नुकसान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
​चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव में बीती रात दो जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम को भारी नुकसान पहुंचाया है.

Advertisements

इस संबंध में मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि हाथियों ने उनके खेत में लगी आलू, मूली और गोभी की लहलहाती फसल को न केवल खाया, बल्कि पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. हाथियों ने गांव के एक अन्य किसान रवि बास्के के खेत में भी लगी साग एवं पत्ता गोभी की फसल को तहस-नहस कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित मुखिया और किसान को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा फॉर्म उपलब्ध कराया है.

You missed