Advertisements

चाकुलिया: समावेशी रिसोर्स सेंटर में दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र स्थित समावेशी रिसोर्स सेंटर में मंगलवार को दिव्यांग दिवस के अवसर पर समावेशी शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण (एनवायरमेंट बिल्डिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत 40 दिव्यांग के बीच चित्रकला, क्राफ्ट, रंगोली, नृत्य, सिंगिंग ओर से क्विज का आयोजित किया गया. इस दौरान चित्रकला में प्रथम करीना दास, रंगोली में प्रथम मोनजाली हेम्ब्रम, क्राफ्ट में मनोज महतो, क्विल में चिकु महतो, गायन में जयंति महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर रिसोर्स शिक्षक पोल अब्राहम, श्वेता कुमारी, सीआरपी प्रह्लाद महतो, टीचर सरस्वती महतो, बिशु महतो, सत्यानंद प्रामाणिक, दिलीप नायक, माराट मुर्मू आदि उपस्थित थे.
Advertisements


