Advertisements
Spread the love

कपाली पुलिस ने बालू लदे दो वाहनों को किया जप्त, बालू माफियाओं में मची अफरा तफरी…

चांडिल:परमेश्वर साव

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत शुक्रवार को सुबह नो बजे करीब पुड़ीसिली चौक से ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने दो बालू लदे 407 वैन को जप्त कर लिया।

कपाली पुलिस ने बालू लदे दोनो वाहन जेएच05जे 3976 और जेएच 05क्यू 3832 को थाना ले आई। बताया जाता है कि कपाली ओपी अंतर्गत गौरी घाट से बालू उठाव का कार्य बदस्तूर चल रही थी। गुप्त सुचना के आधार पर कपाली पुलिस ने आज उक्त मामले को लेकर कारवाई करते हुए दो बालू लदे वाहनों को जब्त कर लिया है।

इस विषय को लेकर ओपी प्रभारी से पूछे जाने पर कहा कि आगे की इस मामले को लेकर अग्रसर करवाई हेतु अंचलाधिकारी चांडिल सूचना दे दी गई है। अब आगे की कारवाई अंचलाधिकारी के निर्देशानुसार की जायेगी। वहीं आगे की जानकारी प्राप्त करने हेतु चांडिल के अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ट को सम्पर्क साधा गया सम्पर्क नहीं हो पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक दोनो बालू गाडी पर मामला दर्ज नही हुआ।

You missed