Advertisements
Spread the love

1932 के खतियान पर आधारित अधिकारों के खिलाफ मुख्यमंत्री

के बयान के विरुद्ध शहीद निर्मल महतो चौक झीमड़ी में सीएम

का पुतला दहन किया ….

चांडिल – निमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमरी गांव में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के बैनर तले झारखंडी सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंडी आदिवासी मूलवासी के भावना के विरुद्ध सदन के अंदर खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू हो ही नहीं सकता है बयान के विरोध में आक्रोशित झारखंडी मूलवासी खतियान धारी लोगों के द्वारा शहीद निर्मल महतो चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। लोगो ने कहा मुख्यमंत्री का बयान उस वक्त आना बहुत बड़ी दुर्भाग्य और दुःख की बात है, जब सम्पूर्ण झारखंडी अपना हक अधिकार नौकरी, भाषा, माटी को बचाने के लिए खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहें हैं।

You missed